Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

राशन लेने गया शख्स बना लखपती, 50 रुपए ने बदल दी किस्मत

0

बुढ़लाडा:  कहते हैं किस्मत कब किसका रुख बदल दे, कोई नहीं जानता। ऐसा ही हुआ बुढ़लाडा ब्लॉक के गांव राम नगर भठलां के किसान धीरा सिंह के साथ।

जानकारी के अनुसार, धीरा सिंह शनिवार सुबह घर का राशन लेने बुढ़लाडा शहर पहुंचा था। इसी दौरान जब वह बस स्टैंड के पास बने राज लॉटरी स्टॉल से गुजरा तो अचानक उसने राशन लेने की बजाय 50 रुपये की एक लॉटरी टिकट खरीद ली। किसे पता था कि यह टिकट उसकी जिंदगी बदल देगी।

लॉटरी खुलने पर धीरा सिंह को पूरे 21 लाख रुपये का इनाम मिला। किसान ने बताया कि घर की आर्थिक हालत खराब चल रही थी और परेशानियां घेर रखी थीं। लेकिन भगवान की मर्जी से यह इनाम मिलते ही परिवार की सारी चिंताएं दूर हो गईं। धीरा सिंह ने राजश्री लॉटरी प्रबंधन का धन्यवाद किया और परमात्मा का भी शुक्राना अदा किया। लॉटरी की खबर मिलते ही पूरे परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.