Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

रान्या राव के केस में बड़ा खुलासा, गोल्ड ट्रांसपोर्ट में करती थी सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल

कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव इस समय सुर्खियों में बनी हुई है. रान्या राव को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दुबई से गोल्ड की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अब रान्या की गोल्ड तस्करी के केस में नया खुलासा हुआ है. डीआरआई अधिकारियों की जांच के दौरान पता चला कि रान्या राव कैसे अवैध तरीके से एयरपोर्ट से सोना ले जा रही थी. डीआरआई की जांच में खुलासा हुआ है कि रान्या राव दुबई से अवैध रूप से लाए गए सोने को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सरकारी वाहन में सोना ले जा रही थी.

रान्या राव डीजीपी रामचन्द्र राव की सौतेली बेटी हैं. दरअसल, आईपीएस अधिकारियों को दो अतिरिक्त कारें दी गई हैं. इस अतिरिक्त कार का इस्तेमाल अधिकारी का परिवार करता है. इसी तरह, डीजीपी रामचंद्र राव को भी सरकार की ओर से एक अतिरिक्त कार दी गई है. रान्या राव ने इस सरकारी वाहन से ही सोना पहुंचाया. जांच के दौरान पता चला कि रान्या राव ने इसी गाड़ी से कई बार एयरपोर्ट तक सफर किया था.

एयरपोर्ट स्टाफ को भेजा नोटिस

इस बीच, सीबीआई अधिकारी गौरव गुप्ता के नेतृत्व वाली जांच टीम ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल स्टाफ को नोटिस जारी किया है. स्टाफ के तीन लोगों, बसवराजू, महंतेश और वेंकटराजू को नोटिस जारी किए गए हैं. इन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है. प्रोटोकॉल नियमों को लेकर गौरव गुप्ता की टीम पहले ही सभी नियमों को देख चुकी है. अधिकारियों ने घटना से एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है.

इस मामले में जांच की जा रही है. अब तक की जांच में सामने आया है कि रान्या राव ने एक साल में 25 से ज्यादा बार विदेश यात्रा की थी. हाल ही में एक्ट्रेस ने पूछताछ में बताया था कि उसे दो पैकेट में सोना सौंपा गया था, जिसे मोटे प्लास्टिक के पैकेट में पैक किया गया था. सोने को शरीर में छिपाने के लिए रान्या ने एयरपोर्ट पर ही क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी थी. इसी के बाद अपने शरीर और जू्तों में उन्होंने सोने को छिपाया था. रान्या ने बताया था कि सोने को कैसे छिपाना है उन्होंने यह यूट्यूब वीडियो से सीखा था.

ED और CBI भी कस सकते हैं शिकंजा

सोना तस्करी मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई भी कर रही है. गिरफ्तार अभिनेत्री रान्या राव की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब ईडी और सीबीआई गिरफ्तारी कर सकते हैं इस बात की आशंका जताई जा रही है. मामले में आगे की जांच के लिए रान्या राव को पहले ईडी अधिकारी और फिर सीबीआई अधिकारी हिरासत में ले सकते हैं.

रान्या राव दुबई से लौटी थी, तभी उन्हें सोने की तस्करी के मामले में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. जांच के दौरान उसके पास से 12.56 करोड़ रुपये के गोल्ड बार जब्त किए गए थे. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. रान्या के फोन और लैपटॉप के ​​​​डेटा के जरिए DRI तस्करी गिरोह को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.