Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

‘रात में दिखता नहीं है इसलिए दिन में करता हूं चोरी’, पकड़े जाने पर चोर का ‘कबूलनामा’

आम तौर पर चोर रात के समय ही सक्रिय होते हैं और वारदातों को अंजाम देते हैं. वहीं आंध्र प्रदेश में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है, जो ना केवल दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम देता था, बल्कि चुराए गए गहनों को अपने घर में गलाकर बिस्किट बना देता था. राज्य के श्री सत्य साईं जिले की पेनुकोंडा थाने की पुलिस ने इस अनूठे चोर को अरेस्ट किया है. पूछताछ में इस चोर ने दिन दहाड़े चोरी की जो वजह बताई, वह काफी हैरान करने वाली है. चोर ने बताया कि उसकी आंखों में दिक्कत है, इसलिए रात में उसे दिखता नहीं है.

कहा कि वह मजबूरी में वह दिन में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है.पेनुकोंडा पुलिस के मुताबिक यह चोर ना केवल आंध्र प्रदेश, बल्कि तेलंगाना और कर्नाटक पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया था. इस चोर ने इन तीनों ही राज्यों में अब तक तीन दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है. पुलिस की पूछताछ में इस चोर ने बताया कि उसे शाम ढलने के बाद दिखाई नहीं देता. ऐसे में वह दिन के समय निकलता है और विधिवत रैकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देता है.

शिक्षक के घर में हुई चोरी में अरेस्ट

आरोपी ने बताया कि वारदात के लिए वह आम तौर पर उन्हीं घरों को चुनता है, जिसमें ताला लगा होता है और परिवार के लोग कहीं बाहर गए होते हैं.कर्नाटक के तुमकुरु का रहने वाला इस चोर सोहेल खान की गिरफ्तारी पेनुकोंडा में एक शिक्षक के घर में चोरी के आरोप में हुई है. इसमें आरोपी ने 47 तोले सोने के जेवर और करीब एक लाख रुपए की नकद चुराई थी. हालांकि इस वारदात में वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसके घर से गिरफ्तार किया है.

यूट्यूब पर सीखा सोना पिघलाने का तरीका

पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली और हैरतंगेज खुलासा हुआ. इसमें पता चला कि आरोपी चोरी के जेवर को अपने घर में ही पिघलाकर बिस्किट बना देता है. इसके बाद उसे हैदराबाद में बेच देता है. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यूट्यूब पर उसने सोना पिघलाना सीखा और फिर इसके लिए जरूरी सामान ऑनलाइन खरीदा था. पुलिस ने आरोपी के पास से 350 ग्राम सोने के बिस्कुट, घर के ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और सोना पिघलाने की मशीन जब्त की है.

यूट्यूब पर सीखा सोना पिघलाने का तरीका

पुलिस ने जब आरोपी के घर की तलाशी ली और हैरतंगेज खुलासा हुआ. इसमें पता चला कि आरोपी चोरी के जेवर को अपने घर में ही पिघलाकर बिस्किट बना देता है. इसके बाद उसे हैदराबाद में बेच देता है. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यूट्यूब पर उसने सोना पिघलाना सीखा और फिर इसके लिए जरूरी सामान ऑनलाइन खरीदा था. पुलिस ने आरोपी के पास से 350 ग्राम सोने के बिस्कुट, घर के ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और सोना पिघलाने की मशीन जब्त की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.