Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

रांची: पत्नी और दो बच्चों की सिलबट्टे से वारकर हत्या, पति ने क्यों खेला खूनी खेल?

झारखंड के रांची में ट्रिपल मर्डर की एक दिल दहला देने घटना सामने आई है. जहां एक शख्स ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी. उसने मसाला कूटने वाले सिलबट्टे से हमला कर तीनों की हत्या कर दी. उसने एक साथ तीन हत्या की घटना को अंजाम दिया. ये मामला रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है. 2 मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लिया.

आरोपी की पहचान रवि लोहरा के रूप में हुई है, जो मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र की धूप बस्ती का रहना वाला है. उसने अपनी 29 वर्षीय पत्नी रेणु देवी को मसाला कूटने वाली पत्थर से कुचल कर मार डाला. इसके बाद घर में सो रहे अपने दो मासूम बच्चों की भी हत्या कर दी. बच्चों में एक 6 साल का बेटा और चार साल की एक बेटी थी. हत्या करने के बाद आरोपी रवि लोहरा मौके से फरार हो गया, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

ट्रिपल मर्डर की घटना को लेकर परिवार के बाकी सदस्यों ने बताया कि आरोपी रवि लोहरा ने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने से पहले सोमवार को अपने दोनों बच्चों को गांव धमधमियां स्थित एक सैलून में लेकर गया था, जहां उसने दोनों बच्चों के बाल कटवाए. इसके बाद रोज की तरह उसने अपनी पत्नी रेणु और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया. फिर रात में सभी सोने चले गए. इसी दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ हो गया. इसी विवाद के चलते उसने पत्नी के साथ-साथ बच्चों को भी मार डाला.

लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे शव

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को तब लगी, जब आस पड़ोस के लोग उसके घर के आगे से गुजरे. लोगों को कमरे का दरवाजा खुले होने पर शक हुआ. वह घर के अंदर देखने गए तो कमरे के अंदर का नजारा देख सन्न रह गए. महिला समेत दोनों बच्चे लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे. इसके बाद मैक्लुस्कीगंज थाना की पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लिया और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.