Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बाल-बाल बचे BJP सांसद अनिल बलूनी! सामने भरभराकर गिरा पहाड़, वीडियो शेयर कर बताई उत्तराखंड की आपदा

0

उत्तराखंड समेत तमाम पहाड़ी राज्यों में इन दिनों कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर बादल फटने के कारण हालात खराब बने हुए हैं. आए दिन हो रहे लैंडस्लाइड ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है. इसी लैंडस्लाइड के दौरान बीजेपी सांसद अनिल बलूनी भी बाल-बाल बचे हैं. उनके सामने ही पूरा पहाड़ भरभराकर गिर गया. हालांकि उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई लेकिन अगर वे आगे बढ़ते तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी.

बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में देखते ही देखते पहाड़ का मलबा सड़क पर जमा हो गया. इस दौरान सड़क पर कई वाहन भी मौजूद थे. हालांकि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया पाया, लेकिन इस तरह पहाड़ गिरने की घटना ने लोगों को डरा कर रख दिया है.

सांसद ने शेयर किया वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सांसद ने लिखा कि उत्तराखंड में इस वर्ष आई भीषण अतिवृष्टि और भूस्खलन ने इतने गहरे घाव दिए हैं, जिन्हें भरने में बहुत समय लगेगा. कल शाम आपदा प्रभावित क्षेत्र में भूस्खलन का एक भयावह दृश्य आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं. यह दृश्य स्वयं बता रहा है कि हमारा उत्तराखंड इस समय कितनी भीषण प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है.

 

उन्होंने लिखा कि मैं बाबा केदारनाथ से सभी लोगों के सुरक्षित जीवन, अच्छे स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगल कामना करता हूं. आपदा की इस घड़ी में जन जन की सेवा में लगे सभी अधिकारियों, NDRF SDRF के जवानों, प्रशासन और कठिन परिस्थितियों में भी सड़कों से मलबा हटाने वाले कर्मचारियों के सेवाभाव की सराहना करता हूं.

कई जगहों पर फट चुके बादल

उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बादल फटने के कारण कई जगहों पर हालत खराब बने हुए हैं. बीते दिन देहरादून और आज चमोली में बादल फटने लोग खासे परेशान हो चुके हैं. कई इलाके ऐसे हैं जहां बादल फटने की घटना के कारण पहुंचना मुश्किल हो रहा है. यही कारण है कि प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है. तो वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि उनके घरों में पानी भर चुका है. ऐसे में कैसे घरों पर रहा जाए?

सीएम पुष्कर ने जताया दुख

चमोली में बादल फटने की घटना के कारण 10 से ज्यादा लोग लापता हैं. इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है. स्थानीय प्रशासन, व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूं और स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.