Logo
ब्रेकिंग
आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Header Ad

‘ये शिकायत करने का आदी है’… युवक ने CM पोर्टल पर की कंप्लेन, कांस्टेबल ने चरित्र प्रमाण पर लिख दिया ये नोट

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक को सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करना भारी पड़ गया. आठनेर थाना क्षेत्र के निवासी रूपेश देशमुख ने चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन पुलिस द्वारा समय पर जारी नहीं किया गया. जिसकी शिकायत उसने सीएम हेल्पलाइन नंबर पर की थी.

शिकायत के बाद पुलिस ने प्रमाण पत्र जारी तो किया, लेकिन उसमें लाल स्याही से एक आपत्तिजनक टिप्पणी जोड़ दी, जिसमें लिखा गया, “आवेदक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का आदी है.” यह टिप्पणी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है. वहीं युवक का चरित्र प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दो कांस्टेबल सस्पेंड

मामले के तूल पकड़ने पर बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों, प्रधान आरक्षक बलराम सरेयाम और कांस्टेबल विप्लव मरासे को निलंबित कर दिया है. एसपी ने कहा कि युवक को नया प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है. रूपेश ने कहा कि वोल्वो आइसर कंपनी जिसकी यूनिट भोपाल में है, उसमें नौकरी के लिए प्रमाण पत्र जरूरी था. देरी से परेशान होकर शिकायत की थी, लेकिन पहले कभी हेल्पलाइन का उपयोग नहीं किया था.

सीएम हेल्पलाइन पर की थी शिकायत

इस मामले में बैतूल एसपी निश्चल झारिया ने कहा कि चरित्र प्रमाण पत्र देना पुलिस का काम है. वहीं एक प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान थाने के कुछ कर्मचारियों ने उसमें एक अवांछनीय टिप्पणी लिख दी, जो कि नियमावली के विपरीत है. इस कारण से उन्हें निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है.

सरकार द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सीएम हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई थी, लेकिन इस घटना ने सरकारी व्यवस्था और नागरिक अधिकारों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रमाण पत्र वायरल होने पर जनता ने पुलिस की कार्यशैली की कड़ी आलोचना की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.