Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

यात्री को 2 घंटे Plane में बैठाए रखना एयरलाइन को पड़ा भारी, अब देना होगा इतना मुआवजा

चंडीगढ़ : जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने गुरुग्राम स्थित इंटर ग्लोब एविएशन (इंडिगो) को सेवा में कोताही का दोषी ठहराते हुए शिकायतकर्ता को 15 हजार बतौर मुआवजा अदा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिकायतकर्ता को 10 हजार बतौर मुकदमा खर्च देने को भी कहा है। रायपुर खुर्द के तलविंदर सिंह सैनी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने 84,374 रुपये देकर दिल्ली से नैशविले के लिए अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट बुक कराई थी।

उसकी 1 फरवरी 2024 को दिल्ली एयरपोर्ट से रवानगी रात 12:20 बजे थी। उन्हें 2 घंटे पहले चेक-इन के लिए रिपोर्ट करना था। 29 जनवरी को उन्होंने चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए शाम 6:45 बजे की फ्लाइट बुक कराई थी, जो सुबह 8 बजे पहुंचनी थी। वे चेक-इन के समय से एक घंटे पहले पहुंच गए, लेकिन बोर्डिंग शाम 19:30 बजे शुरू हुई। इसके बाद यात्रियों को रात 9:30 बजे तक विमान में बिठाए रखा और 9.53 बजे विमान रवाना हुआ। विमान 40 मिनट तक हवा में रहने के बाद आखिरकार रात 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। इस वजह से उसकी अमेरिका जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान छूट गई। जे.के.एफ. को 84,369 रुपये देकर ऑनलाइन फ्लाइट बुक करानी पड़ी। आरोपी पक्ष ने माना कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट 149 मिनट लेट हुई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.