Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

मुरादाबाद: शादी से किया किडनैप… मजदूरी कराई फिर की मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिजनौर के नगीना से आया था. शादी समारोह से ही युवक गायब हो गया. परिजनों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मामले की जांच की गई, तो युवक जंगल में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

दरअसल,7 मार्च 2024 को राजीव नाम का एक युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरादाबाद गया था, लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चल पाया. पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. युवक को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन युवक का कोई भी सुराग नहीं लग पाया. 4 अप्रैल 2025 को कांठ थाना इलाके के एक जंगल में घायल अवस्था में राजीव पड़ा हुआ मिला.

चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

इसके बाद इलाज के लिए राजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई. राजीव की मौत के मामले में परिजनों ने चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक मुकदमा कांठ थाने में दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए इस मामले में चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है. मृतक के परिजनों ने शिकायत में दो महिलाएं और दो पुरुष समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था.

शादी से ही कर लिया था किडनैप

मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके में हुई इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गया कि मुरादाबाद पुलिस को एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें यह शिकायत दी गई कि महिला के बेटे का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था. अपहरण करने के बाद युवक से मजदूरी कराई गई. मजदूरी करने के दौरान युवक को बेरहमी से पीटा गया. इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई. मुरादाबाद पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत मामले में केस दर्ज किया और मामले में जांच की. शिकायत के आधार पर मुरादाबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.