Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

मुझे सोनम से मिलना है… मोबाइल टावर पर चढ़ा शख्स, पकड़ी ऐसी जिद कि छूट गए पसीने

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील स्थित मानीपुरा कस्बे में शनिवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया. युवक की मांग थी कि वह सोनम नाम की युवती से मिलना चाहता है. इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस और परिजनों ने युवक को टावर से नीचे उतारा.

मोबाइल टावर पर चढ़ने वाले युवक की पहचान रवि जाटव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रवि पिछले तीन सालों से मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज भी चल रहा है. हाल ही में वह थोड़ा ठीक हुआ था और एक निजी कंपनी में काम भी शुरू कर दिया था. लेकिन तीन दिन पहले उसकी एक महिला रिश्तेदार ने खुदकुशी कर ली. जिसके बाद से रवि की मानसिक स्थिति फिर बिगड़ गई.

गर्लफ्रेंड को बना दिया बहन

रवि का कहना है कि उसकी मां ने दबाव डालकर उसकी प्रेमिका सोनम को उसकी बहन बना दिया. जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया. रवि ने आरोप लगाया कि पुलिस उसकी रिश्तेदार की मौत की ठीक से जांच नहीं कर रही है. इसी वजह से वह मोबाइल टावर पर चढ़कर न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टावर पर चढ़ते ही रवि ऊटपटांग बातें करने लगा और कभी सोनम से मिलने की जिद करता, तो कभी पुलिस को बुलाने की मांग करता. सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और रवि को समझाने की कोशिश की. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार वह नीचे उतरा.

नहीं दर्ज किया कोई केस

पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए कोई केस दर्ज नहीं किया गया है. फिलहाल रवि को परिजनों के हवाले कर दिया गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग रवि की हालत को लेकर चिंता जता रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.