Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

मुंबई में संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश? कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरी, हो गई मौत… परिवार बोला- हत्या हुई है

मुंबई में साठे कॉलेज में पढ़ने वाली संध्या पाठक की मौत से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. संध्या पाठक की मौत कॉलेज की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने की वजह से हुई है. नीचे गिरने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत का ये मामला घटनाक्रम के साथ ही उलझ गया है. कॉलेज का कहना है कि संध्या पाठक की गिरने से मौत हुई है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि संध्या ने मौत की छलांग लगाई और जीवनलीला समाप्त कर ली. लेकिन परिवार इस बात को मानने को तैयार नहीं है.

परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है. हत्या के लिए उसे कॉलेज की तीसरी मंजिल से धक्का दिया गया है. अब पुलिस के लिए मौत की वजह खोजना चुनौती बन गई है. पुलिस सभी शंकाओं को दूर करने के लिए मौत से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है.

बड़ा सवाल- कैसे हुई संध्या पाठक की मौत?

संध्या पाठक मुंबई के विले पारले में मौजूद साठे कॉलेज में की छात्रा थी. वो यहां थर्ड ईयर की छात्रा थी. वो घर से कॉलेज के लिए निकली थी और कॉलेज पहुंचने के बाद तीसरी मंजिल पर थी. तभी ये घटनाक्रम हुआ. प्रथमदृष्टया पाया गया कि संध्या पाठक की कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई. कॉलेज प्रसाशन ने भी यही कहा कि छात्रा की मौत गिरकर हुई है.

परिजन बोले- संध्या पाठक की हत्या हुई है

मौत के बाद कॉलेज प्रशासन ने परिवार को सूचना दी. बेटी की मौत की खबर पाकर परिवार के लोग वहां पहुंचे. बेटी के शव को देखते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिवार के लोगों ने कहा कि उनकी बेटी को कॉलेज की तीसरी मंजिल से किसी ने धक्का दिया है. क्योंकि, 21 साल की संध्या पाठक कॉलेज की तीसरी मंजिल के कॉरिडोर में टहलते हुए नजर आई थी. ऐसे में वो अचानक कैसे गिर सकती है?

संध्या पाठक की मौत घटना या साजिश?

मुंबई के नालासोपारा में रहने वाली संध्या पाठक की मौत पर पूरे कॉलेज में खलबली मच गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची विलेपार्ले पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, संध्या पाठक की मौत के बाद कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. इससे भी मौत को लेकर उलझन बढ़ गई है. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि मौत आत्महत्या के लगाई गई छलांग से हुई है या फिर किसी ने हत्या के मकसद से उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंका है.

कॉलेज के मुताबिक, संध्या पाठक के कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद काफी खून बहने से मौत हो गई. उसे गंभीर चोटें भी आईं थीं. कॉलेज की तरफ से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.