Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

मुंबई: बारिश में हेडफोन लगाकर जा रहा था युवक, करंट लगा और हो गई मौत

महाराष्ट्र के मुंबई में एक युवक को हेडफोन लगाकर तेज आवाज में गाना सुनना इतना भारी पड़ा था कि जान चली गई. युवक की खुले तार की चपेट में आने से मौत हो गई. मुंबई में भारी बारिश में हेडफोन लगाकर चलना एक युवक की जान पर बन आया. युवक ने कानों में हेडफोन लगाए हुए थे और सामने बिजली का तार पड़ा हुआ था, जिसमें करंट फैला हुआ था. लोगों ने उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन कानों हेडफोन लगे होने की वजह से वह सुन नहीं पाया और करंट की चपेट में आने उसकी मौत हो गई.

ये मामला भांडुप के पन्नालाल कंपाउंड इलाके से सामने आया है. मृतक की पहचान 17 साल के दीपक के रूप में हुई है, जो सोमवार को कानों में हेडफोन लगाकर गाना सुनते हुए जा रहा था. तभी बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई. दीपक एलबीएस मार्ग स्थित अपने घर की ओर पैदल जा रहा था, लेकिन सड़क पर बिजली मीटर का एक हाई-टेंशन तार खुला था, जिसमें करंट फैला हुआ था. उसी की चपेट में आने से दीपक की मौत हो गई.

मौके पर ही हो गई युवक की मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दीपक ने हेडफोन लगाए हुए था. यहां लोगों ने उसे आवाज देकर किनारे हटने के लिए कहा और बताया कि तारों में करंट आया हुआ है, लेकिन कानों में हेडफोन लगे होने के कारण वह सुन नहीं पाया और बिजली के तारों में फैले करंट की चपेट में आ गया. बिजली का झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस तरह युवक की लापरवाही ने उसकी जान ले ली.

स्थानीय लोगों ने बचाई कई लोगों की जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग भी इस रास्ते से गुजर रहे थे. उन्हें उधर जाने से रोका गया और उनकी जान बचाई गए, लेकिन दीपक ने हेडफोन लगाए हुए थे. इसलिए वह नहीं सुन पाया और सीधा करंट की चपेट में आ गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई. इस तरह स्थानीय लोगों की सावधानी से कई नागरिकों की जान बच गई. महाराष्ट्र के कई जिले इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहे हैं. सड़कें जलमग्न हो गई हैं और जगह-जगह जलभराव हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.