Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

बिहार: एक कुत्ते की वजह से आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिहार के पूर्वी चंपारण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक कुत्ते की वजह से एक ट्रेन करीब आधे घंटे तक एक स्टेशन पर खड़ी रही. महिला यात्रियों की बोगी में किसी ने कुत्ते को बांध दिया था, जिसके बाद मौके पर हंगामा मच गया और सभी यात्री बोगी से नीचे उतर गए. कुत्ते के डर की वजह से कोई भी बोगी में नहीं बैठ रहा था. इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और बोगी को सील कर दिया, जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी.

ये मामला रक्सौल-समस्तीपुर यात्री ट्रेन का है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में महिला यात्रियों की बोगी में एक पालतू कुत्ते को जंजीर के साथ सीट में बांध दिया गया था. महिला यात्रियों की बोगी ट्रेन मैनेजर के बोगी के ठीक बगल थी. यात्रियों ने जब बोगी में एक कुत्ते को जंजीर से बंधा हुआ देखा तो हड़कंप मच गया. बोगी में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लोग कुत्ते के डर से नीचे उतर गए.

आरपीएफ और स्टेशन कर्मी पहुंचे

इस मामले की जानकारी ट्रेन मैनेजर को दी गई. इसके बाद आरपीएफ और स्टेशन कर्मी भी बोगी में पहुंचे. उन्होंने इस मामले की जानकारी सीनियर ऑफिसर को दी. ऐसे में सिर्फ एक कुत्ते की वजह से ट्रेन करीब 35 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही. हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि कुत्ते को जंजीर से किसने बांधा था और ये कुत्ता किसका है.

कुत्ते को एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंपा

घटना की पूरी जानकारी मिलने पर अधिकारियों के निर्देश पर महिला बोगी को रेल कर्मियों ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर सील कर दिया. इसके बाद ट्रेन को करीब 8 बजे आगे के लिए रवाना किया. इस तरह करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी. समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने इस कुत्ते को आरपीएफ, दरभंगा के एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सौंप दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.