Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मुंबई के DCP सुधाकर पाठारे की सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद में चल रही थी ट्रेनिंग

मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी सुधाकर पाठारे की सड़क हादसे में मौत हो गई. हैदराबाद में ट्रेनिंग के लिए गए थे आज छुट्टी होने के कारण घूमने निकले थे तभी एक दूसरी गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें उनकी मृत्यु हो गई. यह दुर्घटना आज दोपहर 12 बजे घटी. सुधाकर पठारे का कुछ ही दिनों में DIG प्रमोशन होने वाला था.

बदलापुर में नाबालिग बच्चियों के साथ जो यौनशोषण हुआ था जिसके बाद आरोपी अक्षय शिंदे की एनकाउंटर में मृत्यु हो गई थी तब सुधाकर पाठारे ही वहां डीसीपी थे. जानकारी के मुताबिक, पठारे अपने किसी रिश्तेदार के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए गए थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. इस हादसे में पाठारे और उनके रिश्तेदार की मौतो हो गई.

सुधाकर पाठारे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे. वह 2011 बैच के IPS अधिकारी थे. एसपी नगर कुरनूल वैभव गायकवाड़ (IPS) ने इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सुधाकर पठारे और उनके एक रिश्तेदार भागवत खोडके की तेलंगाना के श्रीशैलम नगर कुरनूल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई.

पहले भी एक अधिकारी की हो गई थी मौत

दिसंबर 2024 में भी कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के लिए कार्यभार संभालने जा रहे एक IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन (26) मध्यप्रदेश के रहने वाले थे. हासन जिले के किट्टाने के निकट पुलिस की गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर एक मकान और पेड़ से टकरा गई थी.

पुलिस ने बताया था कि हर्षवर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोटें आईं और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं ड्राइवर को मामूली चोटें आईं थीं.

सीएम ने जताया था दुख

इस हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का बयान भी सामने आया था. उन्होंने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर कहा था कि प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ये तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.