Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

मायावती के एक्शन पर एक्शन, भतीजे के बाद भाई से भी वापस लिया पद, रणधीर बेनीवाल को दी जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. पहले उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से मुक्त किया तो उसके दूसरे दिन पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. भतीजे के बाद अब मायावती की गाज अपने भाई पर गिरी हैं. उन्होंने आनंद कुमार को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया है. अब वे केवल उपाध्यक्ष रहेंगे. नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी रणधीर बेनीवाल को सौंपी गई है.

मायावती ने X पर पोस्ट कर जानकारी देते हुए लिखा कि आनंद कुमार ने पार्टी और मूवमेंट के हित में एक पद पर कार्य करने की इच्छा जताई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. अब वह पहले की तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए मायावती के निर्देशन में काम करेंगे.

उन्होंने आगे लिखा इसके साथ ही, सहारनपुर के रहने वाले रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. मायावती ने कहा कि अब बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल, दोनों पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में उनके निर्देशन में विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

मायावती ने इससे पहले बड़ा फैसला लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. मायावती ने आकाश को सभी पदों से मुक्त कर दिया था. मायावती इन दिनों फुल एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. बीते दिनों उन्होंने योगी सरकार पर मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप भी लगाया था.

72 घंटों में बदला मायावती ने अपना फैसला

मायावती ने रविवार को ही अपने भाई आनंद कुमार को नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया था. उस दौरान उन्होंने कहा था कि वे पार्टी के लिए बेहतर काम करेंगे. महज 3 दिन यानी कि 72 घंटों के भीतर बीएसपी सुप्रीमो ने अपना फैसला पलट दिया है. ऐसे में कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. मायावती इन दिनों अपने फैसलों के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.