Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

महिला दिवस पर नीता अंबानी का वीडियो देखा क्या आपने? 61 में भी ऐसी है फिटनेस

देश और दुनिया में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. सभी लोग अपने-अपने तरीकों से महिला दिवस सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इस महिला दिवस पर अपनी फिटनेस का राज सभी के साथ शेयर किया.

नीता अंबानी ने जो वीडियो शेयर किया है उसे “The Strong her movement! टाइलट दिया है. इस वीडियो में नीता अंबानी अपनी फिटनेस यात्रा साझा करती हैं और सभी उम्र की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और सेहत को प्राथमिकता देने के लिए आमंत्रित करती हैं. अपने समर्पित वर्कआउट रूटीन के साथ, वह हमें दिखाती हैं कि उम्र सिर्फ़ एक संख्या है.

नीता अंबानी के वीडियो की खासियत

नीता अंबानी की उम्र 61 साल है और इस उम्र में अधिकांश भारतीय महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां होती है. इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए नीता अंबानी ने अपने शानदार वर्कआउट रूटीन के जरिए साबित किया है कि बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस जरूरी है. वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह फिट रहने के लिए हफ्ते में 5 से 6 दिन एक्सरसाइज तो करती ही हैं. साथ ही साथ कई बार स्विमिंग और एक्वा एक्सरसाइज भी करती हैं. कई दिन वह डांस भी करती हैं. यही वजह है कि 61 वर्ष की आयु में वह फिट नजर आती हैं.

क्यों मनाया जाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, उपलब्धियों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.