Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए अहम खबर, इस रविवार..

राधा स्वामी डेरा ब्यास की संगत के लिए अहम खबर है। दरअसल, फरवरी माह में होने वाले भंडारे शुरू हो चुके । 16 फरवरी, रविवार को दूसरा भंडारा है, जो सुबह 10:00 बजे जबकि  तीसरा भंडारा 23 फरवरी, रविवार सुबह 10:00 बजे आयोजित होगा।

VIP कल्चर खत्म 
बता दें कि इससे पहले डेरा ब्यास में VIP कल्चर खत्म कर दिया है। अब राधा स्वामी सत्संग ब्यास (RSSB) ने अपने डेरे में वीआईपी कल्चर को खत्म करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य संगत में सभी श्रद्धालुओं को समान महत्व देना और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देना है। अब से, सत्संग के दौरान कोई विशेष बैठने की व्यवस्था नहीं होगी और सभी श्रद्धालु समान स्थान पर बैठेंगे। यह निर्णय एकता और समानता की भावना को प्रोत्साहित करेगा, और संगत ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

आपको बता दें  कि डेरा प्रबंधन के द्वारा किसी भी आपदा के समय  लोगों के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं। कुछ दिन पहले अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के द्वारा डेरा प्रमुख को निवेदन किया गया था कि जिले में 6000 के करीब टीबी के मरीज हैं, जिनको पौष्टिक आहार यदि डेरे की ओर से मिल जाये तो वो जल्दी तंदरुस्त हो सकते हैं।जिस पर डेरा प्रबंधन ने इस विनती को स्वीकार करते हुए अमृतसर जिले के उक्त मरीजों के लिए पौष्टिक आहार का प्रबंध किया था, जोकि सभी के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.