Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

महिला का प्रेमी से चल रहा था अफेयर… पति को लगी भनक; पत्नी ने करवा दी हत्या

0

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में इस महीने की तीन तारीख की रात को एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी. मृतक व्यक्ति की पहचान गोल्ला अहोबिलम के रूप में की गई थी. गोल्ला अहोबिलम की हत्या जिले के असपारी मंडल के डोडागुंडा और थोगरगल्लू गांव के बीच की गई थी. असपारी पुलिस हत्या के इस मामले की जांच में जुटी हुई थी. असपारी के सीआई गंगाधर ने अपने टीम के साथ मिलकर इस मामले को सुलझा लिया.

पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा किया है. गोल्ला अहोबिलम की हत्या उसकी पत्नी गंगावती के प्रेमी ने की. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम बसप्पा है. अहोबिलम दो साल पहले परिवार के साथ असपारी मंडल के थोगरगल्लू गांव से कर्नाटक के यादगिरी जिले के वडिगेरी तालुका के रत्नाडिगी गांव में आकर बस गया था.

पत्नी का कर्नाटक में शुरू हुआ अफेयर

अहोबिलम की पत्नी गंगावती का वडिगेरी तालुका के रत्नाडिगी गांव के ही बसप्पा के साथ अफेयर शुरू हो गया. अहोबिलम को जब पत्नी के अफेयर की जानकारी हुई तो दोनों में कई बार झगड़ा हुआ. इसके बाद अहोबिलम अपनी पत्नी गंगावती को लेकर अपने गांव, थोगरगल्लू वापस आ गया. यहां आकर भी गंगावती का अपने प्रेमी बसप्पा से अफेयर चालू था. दोनों एक दूसरे फोन पर बातें किया करते थे.

इसी बीच बसप्पा ने अहोबिलम की हत्या की योजना बनाई. गंगावती ने अपने प्रेमी, बसप्पा को बताया कि उसका पति अहोबिलम उसके पैतृक गांव कलापारी गया हुआ है. वहां से वो खाना खाकर अपने अपने माता-पिता के घर पड़ोसी गांव थोगरगल्लू जाएगा. योजना के अनुसार, बसप्पा बाइक पर कर्नाटक से असपारी आया और वहां रुका.

धारदार हथियार से कर दी हत्या, फिर हो गया फरार

इसके बाद बसप्पा तीन तारीख की रात को थोगरगल्लू गांव की ओर चल पड़ा, जहां अहोबिलम बाइक से जा रहा था. बसप्पा भी बाइक से ही था.इसके बाद रास्ते में उसने अहोबिलम को रोका और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. बसप्पा अहोबिलम मारने के बाद मौके से फरार हो गया. हालांकि अब आरोपी बसप्पा पुलिस की गिरफ्त में है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.