Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

भ्रष्टाचार पर कड़ा वार: खैरागढ़ में पटवारी संघ के अध्यक्ष के दफ्तर में एसीबी की दबिश, जानिए पूरा मामला

0

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी धर्मेंद्र कांडे के कार्यालय में छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सरकारी दफ्तरों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम कार्यालय में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेजों, रजिस्टरों और अभिलेखों की गहन जांच कर रही है। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं सरकारी कामकाज में घोटाला या अनियमितताओं का खेल तो नहीं चल रहा था। फिलहाल तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी है।

गौरतलब है कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष भी है, जिसके कारण यह मामला और गंभीर और चर्चाओं का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच में अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.