Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का शिकंजा, रंगे हाथों व्यक्ति गिरफ्तार

जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी चल रही मुहिम के तहत हरियाणा के गांव असमानपुर, पिहोवा निवासी एक निजी व्यक्ति, धर्मपाल को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था।

उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया। इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.