Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

भूटान के प्रधानमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन, 5 सितंबर को ऐतिहासिक दौरा,अयोध्या में खास तैयारियां

0

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को भारत के दौरे पर आ रहे हैं, उनकी ये भारत यात्रा काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है. भारत आने के बाद वो अयोध्या का दौरा करेंगे. अयोध्या में भूटान के पीएम राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे 5 सितंबर को सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. उनकी पत्नी ओम ताशिम डोमा भी उनके साथ अयोध्या आएंगी.

अयोध्या में सूडान के पीएम भगवान श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी और अयोध्या के अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन-अर्चना करेंगे. जिसके लिए जिला प्रशासन विशेष तैयारियों में जुट गया है. भूटान के प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत रेड कार्पेट पर किया जाएगा. इस मौके पर कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे. जिलाधिकारी निखिल टीकाराम ने बताया कि दासो शेरिंग टोबगे के लिए दिन में खास भोज आयोजित किया जाएगा. करीब 1:30 बजे उनका अयोध्या से प्रस्थान का कार्यक्रम है. वो अयोध्या में महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों पर दर्शन और पूजा पाठ करने के बाद अयोध्या एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल जाएंगे. दिल्ली में वो विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे.

अयोध्या में सुरक्षा प्रबंध

3 से 6 सितंबर तक भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे अपनी पत्नी ओम ताशिम डोमा के साथ भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. उनका भारत दौरा 6 सितंबर को खत्म हो जाएगा. अयोध्या में उनके आने को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. दासो शेरिंग टोबगे इससे पहले भी भारत आ चुके हैं. वो 21 और 22 फरवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे. उस दौरान उन्होंने स्कूल ऑफ लीडरशिप के पहले लीडरशिप कॉन्क्लेव में भाग लिया था.

पिछली बार जब सूडान के पीएम भारत आए थे तब उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मोदी से हुई थी. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार इस तरह की लगातार यात्राएं सूडान के भारत से मजबूत होते रिशते और सहयोग को दर्शाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.