Logo
ब्रेकिंग
सितंबर के मध्य तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 'PRTC जूनियर' बसें, ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा ... लुधियाना के लोधी क्लब रोड पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, युवक से पर्स, नकदी और मोबाइल लूटा लुधियाना में कॉलेज जा रहे छात्र की इनोवा रोककर लूट, महंगा स्मार्टफोन छीनकर 4 बदमाश फरार लुधियाना में बाइक सवार स्नैचरों का आतंक: पैदल लौट रही महिला से सोने के जेवरात और नकदी से भरा पर्स छी... लुधियाना में मैकडॉनल्ड पार्किंग में पेशाब करने से रोकने पर बवाल: गार्ड और मैनेजर से मारपीट, पिस्तौल ... लुधियाना: कबाड़ियों को मेंटेन करना होगा खरीद-बिक्री का रजिस्टर, हर महीने ADCP करेंगे जांच; NOC लेना ... पठानकोट में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, सिर पर लोहे की रॉड से किए कई वार लुधियाना के देव अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद भारी हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप लुधियाना के पॉश इलाके घुमार मंडी में बड़ी सेंधमारी, 35 लाख के 100 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कोटकपूरा सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की फिराक में बैठे 5 आरोपी तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार
Header Ad

Ladies Sangeet से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, डेढ़ साल की बच्ची व पिता की मौ/त

पटियाला : शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक परिवार के साथ भयानक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 1.30 बजे खन्ना शहर से फॉर्च्यूनर में लेडीज संगीत से नाभा लौट रहे परिवार के साथ हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सड़क किनारे खड़े क्षतिग्रस्त ट्रक से टकराने के कारण हुआ।

ट्रक से टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर कार के परखच्चे उड़ गए। कार में करीब 7 लोग सवार थे, जिसमें जगपाल सिंह (45) और उनकी डेढ़ साल की बेटी हरलीन कौर की मौत हो गई और परिवार के बाकी सदस्यों को गाड़ी तोड़कर बाहर निकाला गया। घायल परिवार के सदस्यों का पटियाला के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मौके पर मृतक के रिश्तेदार लाडी ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो हमारा पूरा परिवार लेडी संगीत से लौट रहा था और आज शादी थी, लेकिन उससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया।

इसमें मेरे जीजा और मेरी भतीजी की मौत हो गई और परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह से घायल हैं और पटियाला के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ट्रक साइड में होता तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। इस मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स के इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। यह ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया था और सड़क पर खड़ा था, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि फॉरच्यूनर में करीब 7 लोग सवार थे। जिन्हें हमारे कर्मचारियों ने गाड़ी के ब्रेक लगाकर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.