Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

भारत ने दिखाया बड़ा दिल, बॉर्डर पार कर आए पाकिस्तानी नागरिक को भेजा वापस

0

जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में सेना ने कई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. इसके बाद भी लगातार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं. गुरुवार को बीएसएफ ने भारतीय सीमा से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया था, जिसका नाम मोहम्मद अकरम बताया गया. बाद में सेना ने अकरम से पूछताछ की. हालांकि जांच में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली. सेना ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, शुक्रवार को फ्लैग मीटिंग में उसे पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया

पहलगाम हमले और उसके बाद भारतीय सेना की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी तनावपूर्ण हैं. ऐसे में पाकिस्तानी नागरिक को सुरक्षित पाकिस्तान भेजना एक अच्छी पहल के तौर पर देखा जा रहा है. सीमा पर चल रहे तनाव के बावजूद यह कदम भारत-पाक संबंधों में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है.

फ्लैग मीटिंग के पाकिस्तान भेजा गया अकरम

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान निवासी मोहम्मद अकरम को 25 सितंबर को जम्मू शहर के बाहरी इलाके आर एस पुरा सेक्टर से हिरासत में लिया गया था, जब वह अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के समय घुसपैठिए के पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई थी. बाद में उससे पूछताछ में पुष्टि हुई कि वह गलती से सीमा पार कर गया था.

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद, बीएसएफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार देर रात आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक फ्लैग मीटिंग में अकरम को चिनाब रेंजर्स को सौंप दिया.

आतंकियों और सेना में लगातार हो रही मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के भीतर सेना और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई है. इसी में पिछले दिनों एक जवान भी शहीद हो गया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.