Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बॉयफ्रेंड से झगड़ा, गले पर चोट और नहर में मिली लाश… हरियाणवी मॉडल शीतल के साथ हुआ क्या?

हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड में उसका बॉयफ्रेंड सुनील इस समय पुलिस हिरासत में है. सुनील पर शीतल की हत्या का आरोप है. शीतल को मारने के बाद पानीपत की एक नहर में फेंक दिया गया था. रविवार को पुलिस ने शीतल का शव नहर से बरामद किया. इसके साथ सुनील की कार भी नहर में मिली. पुलिस सुनील से पूछताछ कर रही है. अभी वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. वहीं शीतल के शव का सोनीपत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हो रहा है. पानीपत पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवा रही है.

हरियाणा की फेमस मॉडल और पानीपत की रहने वाली शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. रविवार की देर रात शीतल का शव खरखौदा में खांडा और झरोठी गांव के बीच एक नहर में मिला था. मतलौड़ा थाना क्षेत्र के उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शीतल पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी. वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में मॉडल थी. सोनीपत सिविल अस्पताल में उसके शव का पोस्टमार्टम हो रहा है.

आखिरी बार सुनील के साथ देखी गई शीतल

उरलाना चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सुनील को ही आखिर बार शीतल के साथ देखा गया था. सुनील की कार को भी नहर से बरामद कर लिया गया है. अभी वह पुलिस हिरासत में है, लेकिन पूछताछ में वह गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि शीतल के शव पर चोट के निशान थे. उसके गले पर तेजधार हथियार के निशान थे.

शीतल और सुनील की जान-पहचान करनाल के मॉडल टाउन स्थित होटल सुकून में हुई थी. शीतल वहां काम करती थी और उसी दौरान उसने गानों की शूटिंग भी शुरू की थी. दोस्ती जल्द ही नजदीकियों में बदली, लेकिन सुनील के शादीशुदा होने की सच्चाई सामने आते ही शीतल ने न सिर्फ रिश्ता तोड़ा, बल्कि नौकरी भी छोड़ दी.

शूटिंग पर सुनील ने शीतल से मारपीट की

शीतल सुनील से अलग रहने लगी. आरोप है कि शीतल शूटिंग पर गई थी, जहां पर सुनील पहुंच गया और मारपीट की. इस बारे में शीतल ने अपनी बहन नेहा को कॉल कर बताया था. शीतल ने बताया था कि उसके गले पर बहुत तेज चोट लगी है. हालांकि बाद में फोन कट गया. फोन पर शीतल ने बहन से घर आकर पूरी बात बताने को कहा था, लेकिन वह घर ही नहीं पहुंची. इसके बाद उसकी बहन नेहा ने शीतल की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था.

शीतल को परेशान करता था सुनील

नेहा के मुताबिक, सुनील के दो बच्चे हैं और वह पहले से ही शादीशुदा है. बावजूद इसके वह लगातार शीतल को परेशान करता रहा. जब शीतल ने उसका साथ छोड़ दिया, तब भी वह पीछा करता रहा. बार-बार शूटिंग लोकेशन पर पहुंचकर दबाव बनाता और मारपीट तक करता रहा. बताया जा रहा है कि शीतल के मारने के बाद सुनील खुद जाकर अस्पताल में भर्ती हो गया, ताकि वह पुलिस को गुमराह कर सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.