Logo
ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
Header Ad

बुरहानपुर के माजिद हुसैन बने MP टॉपर, JEE मेन्स 2025 में हासिल किए 99.99 परसेंटाइल

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के माजिद हुसैन ने IIT JEE मेन्स 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। माजिद की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर है। माजिद हुसैन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने NSEC, INPHO, IOQM, NSEP, INMO, INCHO और SOF की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में प्रथम रैंक हासिल की है।

माजिद के माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग दिया। माजिद कहते हैं, “मेरी कामयाबी के पीछे मेरे माता-पिता और मेरे शिक्षकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने 10वीं तक मेरा बेस मजबूत किया और फिर दो सालों तक कड़ी मेहनत करवाई।” माजिद ने बताया कि उन्होंने हर दिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई की और कभी भी बीच में ब्रेक नहीं लिया। उन्होंने दूसरे टॉपर्स से मिलने और उनकी रणनीतियों को समझने से भी प्रेरणा ली।

विद्यार्थियों के लिए उनका संदेश है, “कभी भी मेहनत से पीछे न हटें। फोकस बनाकर रखें, क्योंकि आज की प्रतिस्पर्धा में जरा सी ढील भी पीछे छोड़ सकती है।” IIT JEE मेन्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर माजिद हुसैन ने न केवल अपने माता-पिता का सपना पूरा किया, बल्कि बुरहानपुर और मध्य प्रदेश का नाम भी रोशन किया। माजिद हुसैन, MP टॉपर JEE मेन्स 2025 ने बताया कि “मैं अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता हूं। मैं इंजीनियर बनना चाहता हूं और आगे भी देश का नाम रोशन करना चाहता हूं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.