Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

बीफ खाने से मसल्स बनती है, अमेरिका रिटर्न आईआईटीएन ने काट दी गोवंश की गर्दन

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक युवक ने गोवंश को काट डाला. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि इस घृणित काम करने वाला युवक अमेरिका रिटर्न इंजीनियर (आईआईटीयन) है और रिटायर सुबेदार मेजर का बेटा है. उसने ये घिनौना काम यूट्यूब पर बीफ यानी गोवंश का मांस खाने से मसल्स बनने की वीडयो देखने के बाद किया. ये पूरी घटना फतेहपुर जिले के राधानगर थाना इलाके के अशोक नगर की है.

आरोपी का नाम रोहन है. वो रिटयर मेजर मोहन निषाद का बेटा है. बुधवार को रोहन ने एक गोवंश को घर के हाते में घसीटकर काट दिया. इस बात की खबर जैसे ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने आरोपी के घर का घेराव कर हंगामा मचाना शुरू कर दिया. इसके प्रशासन ने घर के हाते की दीवार, कोठरी और गेट पर बुलडोजर चला दिया. साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं

बताया जा रहा है कि आरोपी रोहन से अपनी शुरुआती पढ़ाई असम से की, क्योंकि उसके पिता की वहां तैनाती थी. बाद में आरोपी ने मद्रास आईआईटी से इंजीनियरिंग की. इसके बाद वो अमेरिका जाकर वहां कि एक एयरोस्पेस कंपनी में नौकरी करने लगा, लेकिन मानसिक स्थिति सही न होने के चलते लगभग दो साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी और घर वापस आ गया. उसका इलाज चल रहा है.

गेट के किनारे बांधा फिर काट दी गर्दन

रोहन ने बुधवार को एक गोवंश को पकड़ा. इसके बाद रोहन उसको पकड़कर अपने घर के हाते में घसीट लाया. फिर गेट के किनारे बांधा और बांका से गर्दन काट डाली. पड़ोसियों की जब नजर पड़ी तो उन्होंने रोहन से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया. इस पर आरोपी ने बांका लहराया और पड़ोसियों को भी काट डालने की धमकी दी.

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मंगलवार की रात यूट्यूब पर एक वीडियो देखा.वीडियो में बताया जा रहा था कि बीफ खाने से मसल्स बनती हैं. इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.