Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बिहार में सहकारी बैंक ला रहा गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना और पेमेंट गेटवे… जानें क्या है खासियत

बिहार राज्य सहकारी बैंक द्वारा राज्य में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार तथा व्यवसाय वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इस क्रम में बैंक द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है. आम जनता को सरल एवं सुलभ ऋण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है. इसी कड़ी में 5 मई को सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना का शुभारंभ करेंगे.

गोल्ड ज्वेलरी लोन योजना के तहत बिहार राज्य सहकारी बैंक अपने ग्राहकों को उनकी स्वर्ण आभूषणों के मूल्यांकन के आधार पर ₹20,000 से ₹5,00,000 तक का ऋण प्रदान कर रही है. ऋण की अवधि एक माह से अधिकतम 12 माह होगी. ऋण की राशि स्वर्ण के मूल्यांकन के आधार पर तय की जाएगी.

साथ ही गिरवी रखे आभूषणों के लिए समुचित बीमा व्यवस्था की गई है. ऋण का ब्याज़ दर 9.5% से 10% होगा . समय पर ऋण चुकता करने पर ऋण अवधि विस्तारित की जा सकेगी.

इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी बिहार राज्य सहकारी बैंक की शाखा से संपर्क स्थापित कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इससे घरों में रखे स्वर्ण आभूषण का प्रयोग व्यावसायिक एवं निजी वित्तीय कार्यों हेतु किया जा सकेगा. आभूषणों को सुरक्षित बैंक लाकर के समान रख कर उनकी सुरक्षा भी निःशुल्क हो जाएगी.

Payment gateway एक डिजिटल सेवा है जिसके द्वारा ग्राहक Credit Card, Debit Card और UPI जैसे विभिन्न तरीकों का उपयोग करके Online भुगतान कर सकते हैं. बैंक का अपना Payment gateway होने से बैंक को पूरी भुगतान प्रक्रिया पर नियंत्रण मिलता है एवं ग्राहकों को लेन-देन शुल्क भी कम लगता है. इससे बैंक का अन्य भुगतान अभिकर्ताओं के ऊपर निर्भरता नगण्य हो जाएगी एवं ग्राहकों/लाभुकों को लेन-देन में वित्तीय फायदा होगा .

बैंक अब अपने Payment gateway को अन्य संस्थाओं एवं विभागीय योजनाओं के वित्तीय प्रयोग हेतु भी उपलब्ध करा पाएगा. इससे बैंक एवं विभाग को बेहतर अधीक्षण एवं सुगम निगरानी में सहूलियत होगी तथा उन संस्थाओं/योजनाओं के क्रियान्वन में गति भी प्राप्त होगी. यह कदम बिहार राज्य सहकारी बैंक के डिजिटल आत्मनिर्भरता एवं बिहार राज्य के आधुनिक विकास में सक्रिय भागीदारी को और अधिक सशक्त करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.