Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बिहार में भी ऋषिकेश जैसा ‘लक्ष्मण झूला’ पुनपुन नदी पर बनकर तैयार, जनता के लिए जल्द होगा ओपेन

0

पटना के पास पुनपुन शहर में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला की तर्ज पर पुनपुन नदी पर केबल सस्पेंशन ब्रिज तैयार हो गया है. इसका निर्माण कार्य तकरीबन 99 प्रतिशत पूरा हो गया है और कुछ दिनों में इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. इस पुल की लंबाई 320 मीटर है, जिसमें 11.50 मीटर केबल सस्पेंशन ब्रिज बनाया गया है, जिसकी मदद से पुनपुन में पिंडदान स्थल के पास नदी के दोनों घाट आपस में जुड़ गए हैं. यह बिहार का अपनी तरह का खास किस्म का ब्रिज है.

पथ निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस विशेष तरीके से तैयार केबल ब्रिज का निर्माण कार्य 31 अगस्त 2019 से शुरू किया गया था. इसकी शुरुआती लागत 46 करोड़ 77 लाख रुपये थी. बाद में इसकी लागत राशि को बढ़ाकर 82 करोड़ 99 लाख रुपये कर दी गई.

केबल ब्रिज की खासियतें-

  • बिहार का पहला हल्के वाहनों के लिए बनाया गया केबल सस्पेंशन ब्रिज
  • केबल की संख्या 18
  • सस्पेंशन डेक की लंबाई 120 मीटर
  • डक्ट की लंबाई 200
  • संपर्क पथ की लंबाई 135 मीटर
  • पाईलॉन की ऊंचाई 100 फीट है
  • यह होगी इसकी सुविधा

पुनपुन पिंडदान स्थल पर आने-जाने में पर्यटकों को सुविधा होगी. साथ ही पुनपुन शहर के लोगों को व्यापार करने में बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों की आवाजाही में काफी सहूलियत होगी. जाम की समस्या से छुटकारा होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.