Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

बिना टैक्स चुकाए कराया हनी सिंह का लाइव कंसर्ट, तभी पहुंचा नगर निगम और जब्त कर लिया सामान

मशहूर रैपर हनी सिंह का कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लाइव कंसर्ट था. जिसका चलते इंदौर नगर निगम ने उन्हें पिछले दिनों अनुमति देने से पहले पूरा टैक्स जमा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आयोजक ने सिर्फ सात लाख तीस हजार रुपये जमा करके ही कार्यक्रम की अनुमति ले ली थी. वहीं, नगर निगम ने आयोजकों से 50 लाख रुपये के टैक्स की मांग की थी और जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी उन्हें टैक्स के पैसे नहीं मिले तो नगर निगम में आयोजकों के तीन ट्रक जब्त कर लिए जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है.

टैक्स का बकाया पैसा नहीं देने पर इंदौर नगर निगम की टीम कार्यक्रम के बाद मौके पर पहुंच गई और इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में लगा हुआ पूरा साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन और अन्य उपकरणों के तीन ट्रक जब्त कर लिए हैं. जिसकी कीमत तकरीबन 1 करोड रुपए बताई जा रही है. वहीं, आयोजकों का कहना है कि इतनी राशि के टिकट बीके ही नहीं है. वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी पोर्टल के जरिए बताया गया है कि इस कार्यक्रम के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक के टिकट बिके हैं.

नहीं जमा किया था टैक्स

इस हिसाब से आयोजकों का 10 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स के तौर पर देने थे. निगम ने पहले ही आयोजन को टैक्स जमा करने को लेकर निर्देश दिए थे, लेकिन उन्होंने पूरा टैक्स जमा नहीं किया और जब कार्यक्रम खत्म हो गया तो कार्यक्रम के आयोजक बिना टैक्स चुकाए रवाना हो रहे थे. इसी के चलते उनका सामान जब्त किया गया है. साथ ही इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का कहना है कि पिछले दिनों इंदौर में दिलजीत दोसांझ का भी कार्यक्रम हुआ था.

नगर निगम ने जब्त किया सामान

उस समय उन्होंने इंदौर नगर निगम का टैक्स नहीं चुकाया था. इसी के चलते हनी सिंह के कार्यक्रम के आयोजकों को भी टैक्स समय पर चुकाने को लेकर दिशा निर्देश दिए थे, लेकिन जब उन्होंने टैक्स नहीं चुकाया गया तो सामान को जब्त कर लिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.