Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट
Header Ad

बालों और त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये 5 मसाले

0

त्वचा और बालों की देखभाल करना इतना भी मुश्किल टास्क नहीं होता है. इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि आपके घर की रसोई में ही नेचुरल असरदार सॉल्यूशन्स मौजूद हैं, जो त्वचा और बालों की समस्याओं से निजात दिलाने में कारगर होते हैं, जैसे दही त्वचा को नमी देकर सॉफ्ट बनाता है और टैनिंग भी कम करने में हेल्पफुल है. इसी तरह से हम जानेंगे 5 ऐसे मसालों के बारे में जो आपकी स्किन और बालों को चमकदार बनाने के साथ कई समस्याओं से निजात दिलाएंगे.

नारियल तेल, बेसन, नींबू जैसी चीजें तो आपने कई बार त्वचा और हेयर केयर में यूज की होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि सब्जी, पुलाव में खुशबू, स्वाद बढ़ाने वाले मसाले भी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. जान लेते हैं ऐसे ही पांच मसालों के बारे में.

हल्दी स्किन के लिए

त्वचा के लिए हल्दी कितनी फायदेमंद होती है ये सभी जानते हैं. भारतीय रसोई में रेगुलर इस्तेमाल होने वाला ये मसाला रंगत निखारने से लेकर घावों को भरने और सूजन को कम करने में भी कारगर है.

जायफल भी है कमाल

चेहरे पर पिग्मेंटेशन या फिर दाग-धब्बे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए जायफल कमाल का मसाला है. इसे दूध के साथ घिसकर फेस पर अप्लाई करना चाहिए. धीरे-धीरे फेस क्लीन होने लगता है और त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है.

मेथी है बालों के लिए वरदान

रसोई में मेथी दाना भी आसानी से मिल जाता है, जिसे तड़का से लेकर अचार तक में इस्तेमाल किया जाता है. मेथी बालों को शाइनी, सॉफ्ट बनाने के साथ ही रूसी को कम करके हेयरफॉल को भी कम करती है.

बालों के लिए कलौंजी

हेयर फॉल को कम करने से लेकर स्कैल्प के संक्रमण जैसे रूसी आदि को कम करने में कलौंजी बेहद कारगर होती है. इससे बाल भी चमकदार बनते हैं और बालों को सफेद होने से भी रोकती है.

पिंपल हटाएगी दालचीनी

दालचीनी भी भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाला मसाला है, जो पिंपल्स से निजात दिलाने में काफी कारगर है और ऑयली स्किन के एक्स्ट्रा सीबम को भी कंट्रोल करती है. दालचीनी को शहद के साथ मास्क बनाकर फेस पर अप्लाई करना फायदेमंद रहता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.