Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बारिश के साथ तेज हवाएं…दिल्ली में 3 दिन येलो अलर्ट, UP-बिहार समेत 10 राज्यों का कैसा है मौसम?

दिल्ली का मौसम सुहाना बना हुआ है. भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. हालांकि सोमवार को धूप खिली. लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से लोगों को निजात मिली है. मौसम विभाग ने अब अगले 3 दिनों के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट दिल्ली के लिए जारी किया है. दिल्ली के साथ-साथ देश के कई और इलाकों में बारिश की संभावना है.

रविवार को हुई बारिश के बाद से दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 20 जून तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है. हालांकि 21 जून से फिर दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

17 से 20 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, कर्नाटक में कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट है. 17 से 22 जून के बीच गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में ज्यादातर स्थानों पर बारिश होने और बिजली कड़कने की संभावना है. आज यानी 17 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

वहीं अगले तीन दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा में भी तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. 17 से 22 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं. 17 जून को राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में आंधी चलने की संभावना

17 से 22 जून के दौरान उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी बारिश की संभावना है. यही नहीं आज पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है. इसके अलावा सोमवार को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखने को मिली.

बारिश के बाद असम और मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान में गिरावट आई. मौसम विभाग ने 17 जून को झारखंड, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस) तापमान रहने का अनुमान जारी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.