Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

बाज नहीं रहा पाकिस्तान, लगातार 7वें दिन LoC पर फायरिंग, सेना ने इस अंदाज में दिया जवाब

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद खराब हो गए हैं. दोनों देशों के बीच बने तनातनी के बीच पाकिस्तान सीमापार से सीजफायर का लगातार उल्लंघन कर रहा है. उसकी ओर से पिछले 7 दिनों से लगातार फायरिंग की जा रही है, हालांकि मुस्तैद भारतीय सेना की ओर से माकूल जवाब भी दिया जा रहा है. सीमापार से आज गुरुवार को LoC पर 3 ओर से फायरिंग की गई.

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से जम्मू के अखनूर सेक्टर, के साथ-साथ कश्मीर के कुपवाड़ा और उरी में फायरिंग की गई है. भारत की ओर से इसका कड़ा जवाब दिया गया. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान को इस फायरिंग की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

बिना उकसावे के ही फायरिंग

पिछले 7 दिनों से कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, बारामूला और जम्मू के अखनूर सेक्टर में लगातार नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया जा रहा है, जिसका सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तानी सेना ने इन तीनों क्षेत्रों से एलओसी के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की और लगातार सातवीं रात सीजफायर का उल्लंघन किया.

पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से बढ़ते तनाव को और बढ़ाते हुए पाकिस्तानी सेना ने कल बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात को इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी बिना उकसावे के गोलीबारी की.

पाक को गोलीबारी नहीं करने की चेतावनी

डीजीएमओ की बातचीत से परिचित लोगों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि द डायरेक्टर्स जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMOs) ने मंगलवार को सीमापार से हो रहे सीजफायर के उल्लंघन के बारे में बातचीत की और बाद में पाकिस्तानी सेना को बिना उकसावे के गोलीबारी नहीं करने की चेतावनी भी दी.

पाक की ओर से हो रही फायरिंग ने साल 2003 के संघर्ष विराम समझौते को खतरे में डाल दिया है, जिसके लिए दोनों पक्षों ने 740 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर तनाव बढ़ने के बाद फरवरी 2021 में लागू की गई थी.

फायरिंग की यह घटना तब हुई है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की ओर से भारत और पाकिस्तान को तनाव कम करने का सुझाव दिया जा रहा है. साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर को आतंकवाद के खिलाफ नई दिल्ली की जंग में वाशिंगटन के समर्थन का आश्वासन भी दिया.

इससे पहले पहलगाम हमले के एक दिन बाद भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए, जिसमें 1960 की सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना भी शामिल है. इन फैसलों के बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पार ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि भारतीय सेना ने इस पर जोरदार अंदाज में जवाब दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.