Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बांके बिहारी मंदिर में जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, जल्दी से करें चैक

वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, मंदिर खुलने और बंद होने के समय में बदलाव हुआ है।

नए समय के मुताबिक अब भक्त ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन सुबह 7:45 से दोपहर 12:00 तक कर सकेंगे।  इसके अलावा श्रृंगार आरती का समय प्रातः 7:55 बजे और राजभोग आरती का समय 11:55 बजे रहेगा। इसी के साथ सायं कालीन दर्शनों का समय 5:30 से रात्रि 9:30 बजे तक और शयनभोग आरती का समय रात्रि 9:25 बजे रहेगा।

बता दें कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर श्री बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। हर रोज भक्तों की लंबी-लंबी कतारे लगती है, जिसके बावजूद लोगों यहां घंटों लाइन में खड़े होकर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन प्राप्त करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.