
बस तीन दिन की BPSC टीचर, ढाई महीने पहले बनी थी मां… स्कूल से लौट रही थी शिक्षिका को ट्रक ने रौंदा; मासूम बेटे की भी मौत
बिहार के कटिहार जिले भीषण सड़क हादसे में बीपीएससी शिक्षिका की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं 2 अन्य शिक्षक के साथ 4 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस हादसे में शिक्षिका का ढाई माह के बेटे की भी मृत्यु हो गई. मृतिका 3 दिन पहले ही कटिहार जिला आकर शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया था. घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र के एनएच 81 कुशियारी मोड़ के समीप घटी है.
यहां एक ही ऑटो से उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला की शिक्षिका सिंपल कुमारी 24 वर्ष, उसकी नानी प्रतीका देवी 60 वर्ष, शिक्षक प्रशांत झा, संदीप कुमार गुप्ता अपना ड्यूटी खत्म कर कटिहार जा रहे थे. तभी एनएच-81 मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो के फरकच्चे उड़ गए और उसपर सवार सभी लोग कागज की तरह बिखर गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.