Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बस्तर में गोलियों की जगह सुनाई दे रही स्कूल की घंटी, अमित शाह बोले – अगले चैत्र – नवरात्रि तक लाल आतंक हो जाएगा खत्म, गृहमंत्री शाह ने की CM की तारीफ

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने उन्हें गौर मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह को कोंडागांव का प्रसिद्ध ढोकरा आर्ट भेंट किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि जहां गोलियों की आवाज सुनाई देती थी अब वहां स्कूल की घंटी सुनाई देती है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे और अगले चैत्र में नवरात्रि तक लाल आतंक खत्म हो जाएगा, बस्तर में नक्सलवाद खत्म होने के कगार पर है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों को सरेंडर कराकर गांवों को नक्सलवाद से मुक्त बनाइए।

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ की 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ की और लोगों से तालियां भी बजवाई ,उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता ₹5500 से अब सीधा सरकार खरीदेगी कोई दलाल के पास अब किसी को नहीं जाना है। यह बहुत बड़ा फैसला है, जो लाल आतंक फैलाने वालों के डर से आपका पैसा वह ले जाते थे। मुख्यमंत्री आपके बैंक अकाउंट में रुपए डालने का सीधा काम करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 15 महीने से सरकार में है डबल इंजन की सरकार है। गृहमंत्री के मार्गदर्शन में सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों से लड़ाई लड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.