Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बरसाना-नंदगांव की लठमार, गोकुल की छड़ीमार और मथुरा-वृंदावन में रंगों की फुहार… जानें कब है ब्रज में होली उत्सव?

फाल्गुन माह को होली का महीना माना जाता है. पूरा देश होली के इंतजार में है. देश और विदेश में ब्रज की होली की धूम होती है. यहां की लड्डूमार और लठमार होली काफी मशहूर है. लोग सबसे ज्यादा ब्रज में खेली जाने वाली होली का सालभर इंतजार करते हैं. अब उनके इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है. ब्रज की होली की तारीखों का ऐलान हो चुका है.

सब जग होरी, ब्रज में होरा, कैसा यह देश निगोड़ा… ब्रज की होली शुरू हो चुकी है. लोगों में इसका खुमार सर चढ़कर बोल रहा है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में आ रहे हैं. ब्रज में होने वाली प्रमुख होली की तिथियों की भी घोषणा हो गई है. नंदगांव, बरसाना और वृंदावन की गलियों में रंग-अमीर और गुलाल की धूम कब से होगी, इसका इंतजार खत्म हो गया है.

सात मार्च से शुरू होगा होली उत्सव

धार्मिक नगरी मथुरा राधा-कृष्ण के प्रेम की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है. यहां पर होली का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ खेला जाता है. यहां होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और राधा-कृष्ण के प्रेम रूपी रंग में रंग जाते हैं. श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में 7 मार्च से प्रमुख होलिया प्रारंभ हो जाएगी. इसके बाद बरसाना और नंद गांव की लठमार होली, लड्डूमार होली और वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में खेली जाने वाली रंगों की होली की तारीखों की घोषणा हो गई है.

 की होली शुरू हो चुकी है. लोगों में इसका खुमार सर चढ़कर बोल रहा है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु होली खेलने के लिए श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में आ रहे हैं. ब्रज में होने वाली प्रमुख होली की तिथियों की भी घोषणा हो गई है. नंदगांव, बरसाना और वृंदावन की गलियों में रंग-अमीर और गुलाल की धूम कब से होगी, इसका इंतजार खत्म हो गया है.

सात मार्च से शुरू होगा होली उत्सव

धार्मिक नगरी मथुरा राधा-कृष्ण के प्रेम की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है. यहां पर होली का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ खेला जाता है. यहां होली खेलने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और राधा-कृष्ण के प्रेम रूपी रंग में रंग जाते हैं. श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में 7 मार्च से प्रमुख होलिया प्रारंभ हो जाएगी. इसके बाद बरसाना और नंद गांव की लठमार होली, लड्डूमार होली और वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में खेली जाने वाली रंगों की होली की तारीखों की घोषणा हो गई है.

जानें कब है कौन सी ब्रज की होली?

  • 7 मार्च को बरसाना में लड्डू मार होली का आयोजन होगा.
  • 8 मार्च को बरसाना में खेली लठमार होली खेली जाएगी.
  • 9 मार्च को नंद गांव में होगी लठमार होली.
  • 10 मार्च को वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली का आयोजन शुरू हो जाएगा.
  • 11 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली का आयोजन होगा.
  • 13 मार्च को फालेन गांव में होलिका दहन होगा. यहां दहकते अंगारों के बीच से पंडा निकलेगा.
  • 14 मार्च को संपूर्ण ब्रज में होली खेली जाएगी.
  • 15 मार्च को दाऊजी में हुरंगा का आयोजन होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.