Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

विकी कौशल ने 9 दिन में अजय देवगन-कार्तिक आर्यन को चटाई धूल, 400 करोड़ Chhaava

विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड-ड्रामा फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और धूम मचा रही है. इस फिल्म को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े भी आ रहे हैं. अभी इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन भी पूरा नहीं हुआ है और फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में भौकाल काट रही है. भारत में फिल्म का कलेक्शन 350 करोड़ के आसपास जा चुका है वहीं विदेशों में भी फिल्म ने अपनी रीच के हिसाब से कमाई की है. इस फिल्म का कलेक्शन 9 दिनों में ही इतना हो गया है कि इसने बॉलीवुड की कई सक्सेसफुल फिल्मों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है.

छावा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

छावा फिल्म की कमाई की बात करें तो 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने तो पहले ही वीकेंड में अपना बजट वसूल कर लिया था. इसके बाद से ही ये फिल्म लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है और मुनाफे में है. फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने रिलीज के 9वें दिन यानी कि सेकंड सैटरडे को 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं रविवार को भी इस फिल्म की बंपर कमाई की उम्मीद है. फिलहाल फिल्म ने भारत में 9 दिनों में 343.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 9 दिनों में 393 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. मतलब साफ है कि फिल्म 10वें दिन 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर ले जाएगी. साथ ही और भी नए रिकॉर्ड बनाएगी.

छावा ने किन फिल्मों को पछाड़ा?

फिलहाल छावा अपनी हर दिन की बढ़ती कमाई से बड़े रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने अभी से ही कई बड़े स्टार्स की मूवीज को चकनाचूर कर दिया है. छावा ने ऋतिक रोशन की फाइटर को पीछे छोड़ दिया है जिसने 344 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म ने अजय देवगन की सिंघम अगेन को भी पीछे छोड़ दिया जिसने 360 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 368 करोड़ रुपये कमाने वाली अजय देवनग की तान्हाजी फिल्म भी पीछे रह गई है. वहीं 389 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ही विकी कौशल की छावा ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 को भी धूल चटा दी है. अब देखने वाली बात होगी कि लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल कर के दिखाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.