Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मोबाइलों समेत 2 काबू

0

मोगा: मोगा पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली, जब गांव बुट्टर के एक व्यक्ति को परिवार समेत विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकियां देकर 6 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करके दो व्यक्तियों को काबू करके उनसे मोबाइल फोन बरामद किए।

इस संबंधी जानकारी देते जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि गलत तत्वों के खिलाफ मोगा पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गत 22 अगस्त को बधनीकलां पुलिस को गांव बुट्टर कलां निवासी दर्शन सिंह ने दिए शिकायत पत्र में कहा कि उसको पिछले कई दिनों से अलग-अलग विदेशी नंबरों से डरा-धमकाकर फिरौती मांगी जा रही है, पहले मेरे से दो लाख रुपए की फिरौती मांगी गई, मेरे द्वारा इंकार करने पर उन्होंने 20 अगस्त की रात को अलग-अलग मोबाइल फोनों से 6 लाख रुपए की फिरौती मांगी तथा कहा कि हमारी मांग पूरी न की गई, तो तुझे तथा तेरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस द्वारा जांच के बाद तकनीकी ढंग तथा विदेशी नंबरों से आई कालों की डिटेल प्राप्त करने के बाद इस मामले में चार व्यक्तियों धर्मप्रीत सिंह धर्मा निवासी गांव बुट्टर कलां हाल बहरीन, प्रितपाल सिंह निवासी गांव बुट्टर कलां, गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव बुट्टर कलां तथा राजदीप सिंह निवासी गांव लक्खा लुधियाना हाल बहरीन को नामजद करके उनके खिलाफ थाना बधनीकलां में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.