Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा? इंटरनेट बंद-बिश्नुपुर में कर्फ्यू, ये है ताजा अपडेट

मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. यहां मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राज्य के 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए बंद कर दी हैं. इन जिलों में ज्यादा लोगों के जुटने पर भी रोक लगा दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने और इनसे बचने की अपील की है.

इंफाल क्षेत्र में शनिवार को मैतेई समूह के पांच अरमबाई टेंगोल स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की अपवाह के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई.

हालांकि, मणिपुर प्रशासन ने अचानक हुए घटनाक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिसने एक बार फिर राज्य में अशांति फैला दी है. खबर है कि NIA की टीम ने शनिवार दोपहर 2 बजे मैतेई समूह के पांच स्वयंसेवकों को गिरफ्तार किया था. जिसमें उसका एक कमांडर भी शामिल है.

मणिपुर में ताजा हालात पर क्या है अपडेट?

  1. शनिवार रात प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किया गया. इस आदेश के मुताबिक राज्य के 5 जिलों में इंटरनेट बंद और एक जिले कर्फ्यू लगाया गया. इसके साथ ही वीपीएन भी बंद किया गया है. इन जिलों में इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, विष्णुपुर और काकचिंग शामिल हैं.
  2. प्रशासन की तरफ जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जानमाल की संभावित हानि, संपत्ति को नुकसान और सार्वजनिक शांति बनाने के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
  3. प्रशासन ने आदेश में कहा कि यह फैसला अफवाहों को रोकने के लिए लिया है. ऐसा न करने से राज्य में झूठी अफवाहों के कारण हिंसा का डर है, जिसमें सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान हो सकता है.
  4. राज्य में शांति बनाए रखने के लिए विष्णुपुर जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि अन्य घाटी जिलों इंफाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग में पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
  5. रविवार को लगभग 2 बजे, मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन घटनाक्रमों की पुष्टि की और इंटरनेट निलंबन, कर्फ्यू और निषेधात्मक प्रतिबंधों से संबंधित आदेशों की कॉपी शेयर की.
  6. शनिवार की देर शाम इम्फाल शहर में तनाव बढ़ गया, जब मैतेई समूह, अरम्बाई टेंगोल के पांच स्वयंसेवकों की गिरफ्तारी की अफवाह फैल गई, इस गिरफ्तारी में एक कमांडर भी शामिल है. इसके बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन में दो पत्रकार और एक अन्य नागरिक घायल हुआ है.
  7. पश्चिम इंफाल में क्वाकेथेल पुलिस चौकी पर गुस्साई भीड़ ने धावा बोल दिया और गिरफ्तार लोगों की तत्काल रिहाई की मांग करने लगी. सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड फायरिंग की.
  8. गिरफ्तारियों की रिपोर्ट के बाद इम्फाल घाटी की सड़कों पर फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली.
  9. विरोध और हिंसा की खबरों के बीच, टेंग्नौपाल के पहाड़ी जिले में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर मोरेह को शनिवार को बंद कर दिया गया. हालांकि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन म्यांमार की सीमा से सटा यह शहर हाई अलर्ट पर है.
  10. राज्यसभा सांसद लीशेम्बा सानाजाओबा को वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए अशांति स्थल पर देखा गया. सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में लीशेम्बा को यह कहते हुए सुना गया, “हमने शांति लाने की बहुत कोशिश की. अगर आप ऐसी चीजें करेंगे, तो शांति कैसे आएगी? मुझे और विधायक को गिरफ्तार करो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.