
पंजाब में 32 ग्रेनेड बम को लेकर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए बयान को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अहम सुनवाई हुई। इस बीच, पंजाब सरकार ने अदालत में अपनी रिपोर्ट दाखिल की।
सुनवाई के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए वकील फेरी सौफत ने कहा कि सरकार की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है और कोर्ट का मानना है कि इस मामले में जांच अभी लंबित है, जिसके चलते अगली सुनवाई 7 तारीख को होगी। फिलहाल प्रताप बाजवा को गिरफ्तार करने का कोई इरादा नहीं है। यदि आवश्यक हुआ तो नोटिस के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.