Logo
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
Header Ad

पीएम मोदी शनिवार को ढाई घंटे भोपाल में रहेंगे, 45 मिनट महिलाओं को करेंगे संबोधित, जानिए पूरा कार्यक्रम

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। वे भोपाल में लगभग ढाई घंटे रहेंगे। इस दौरान करीब 45 मिनट महिलाओं को संबोधित करेंगे।

483 करोड़ रुपए से बनने वाले 1,271 नवीन अटल ग्राम सेवा सदनों (पंचायत भवन) की पहली किस्त भी अंतरित करेंगे। महासम्मेलन में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। प्रधानमंत्री लोकमाता देवी अहिल्याबाई को समर्पित डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी करने के साथ ही आदिवासी, लोक एवं पारंपरिक कलाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वालीं कलाकर को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।

इंदौर मेट्रो का भी करेंगे उद्घाटन

  • पीएम मोदी देवी अहिल्याबाई के सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम स्थल से ही प्रधानमंत्री वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करेंगे।
  • यह छह किलोमीटर लंबा कॉरिडोर मेट्रो येलो लाइन का हिस्सा है जिसमें पांच स्टेशन शामिल हैं। इसके साथ ही 60 करोड़ रुपये की लागत से बने दतिया एयरपोर्ट और 37 करोड़ रुपये की लागत से बने सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे।
  • सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत शिप्रा नदी पर 778.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 29 किलोमीटर लंबे घाटों का वर्चुअल भूमिपूजन भी होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.