Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

पहले शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, फिर बैल्कमेल कर ऐंठे 50 लाख के जेवर, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर एक दरिंदे ने न सिर्फ उसका गलत फायदा उठाया बल्कि उसे फोटो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर 50 लाख रुपये के जेवर भी ऐंठ लिए। आरोपी ने पीड़िता को पहले शादी का झांसा दिया फिर उसे ब्लैकमेल कर 50 लाख के जेवर भी निकलवा लिए। पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां पिछले कुछ दिनों से मायके गई थी। पिता ठेकेदार हैं तो वह भी पूरा दिन काम के चलते घर के बाहर ही रहते हैं। इस बात का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़ित किशोरी के पिता को रुपयों की जरूरत पड़ी और उन्होंने अलमारी खोलकर रुपये व गहने चेक किए, पर वहां कुछ नहीं मिलने से वह घबरा गए। घर में स्वजन से पूछताछ की तो पीड़ित किशोरी ने अपने पिता को सब कुछ बता दिया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी लगते ही पूरा परिवार गोला का मंदिर थाने पहुंचा और घटना से पुलिस को अवगत कराया। किशोरी से गलत काम और 50 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने की बात पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामला दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के साथ करता रहा गलत काम

गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में आने वाली एक कालोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को शिवम भदौरिया ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। किशोरी के साथ आरोपी शिवम भदौरिया लगातार गलत काम करता रहा। पीड़िता ने उससे जब शादी करने की बात कही तो वह पहले तो कहने लगा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।

फोटो वायरल करने की दी धमकी

अप्रैल में आरोपित शिवम भदौरिया शादी करने की बात से पलट गया। जब किशोरी ने ज्यादा दबाव बनाया तो आरोपित ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपित शिवम पीड़िता को डराने लगा कि वह उसके साथ की फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे किशोरी बुरी तरह से डर गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.