Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

पहलगाम आतंकी हमले पर शाहरुख ने जताया दुख और गुस्सा, किंग खान खा चुके है कभी कश्मीर ना जाने की कसम

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले को ‘‘हिंसा का अमानवीय कृत्य” बताया और इस हिंसा में जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए।

यह 2019 में पुलवामा हमले के बाद से कश्मीर में सबसे बड़ा हमला है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। शाहरुख ने हमले की निंदा करने के लिए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया।  सुपरस्टार ने इस हमले पर दुख जताते हुए लिखा- ‘‘पहलगाम में हुई हिंसा के कपटी और अमानवीय कृत्य पर दुख एवं गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल पीड़ित परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ इंसाफ सुनिश्चित करें।”

 

बता दें कि दुनिया घुमने वाले शाहरूख कभी भी कश्मीर नहीं गए और वह शायद यहां कभी जाएंगे भी नहीं। शाहरुख का कश्मीर से नाता भी है, लेकिन इसके बाद भी वह यहां कभी नहीं गए।  एक बार शाहरुख खान ने बताया था कि- ‘मेरे माता-पिता कश्मीरी थे। मेरे पिता ने मुझे कहा था कि मैं रहूं या ना रहूं, जिंदगी में 3 जगह जरूर देखना। उन्होंने कहा था कि एक इस्तांबुल जरूर देखना। एक इटली, रोम जरूर देखना। और एक कश्मीर है, जरूर देखना। बाकि 2 मेरे बिना भी देख लेना, लेकिन कश्मीर मेरे बिना मत देखना। और वह बहुत जल्दी हमें छोड़कर चले गए। मैंने पूरी दुनिया देखी है, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया ‘। एकटर ने बताया-  ‘बहुत सारे मौके आए, दोस्तों ने बुलाया, घरवाले छुट्टी पर गए, लेकिन मैं कभी कश्मीर नहीं गया क्योंकि मेरे फादर ने कहा था कि मेरे बिना कश्मीर मत देखना।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.