Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कर्नाटक-गोवा में बारिश ने मचाई तबाही, दिल्ली-UP में आज बदलेगा मौसम; जानें इन 10 राज्यों का हाल

दो दिन की ही गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली-यूपी और हरियाणा पंजाब के लोगों को आज बड़ी राहत की उम्मीद है. आज शाम को इन राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है. उधर दक्षिण पश्चिम के मानसून की वजह से दक्षिण भारत खासतौर पर तटीय राज्यों में तबाही की स्थिति है. आज फिर से दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक और गोवा आदि राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसी प्रकार तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश, दक्षिण ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलावा पूर्वोत्तर भारत में मणिपुर और मिज़ोरम में हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

भारतीय मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज से पूर्वोत्तर भारत खासतौर पर नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम आदि राज्यों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है. इसी क्रम में ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी गुजरात और दक्षिण-पूर्व राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक आज आंधी पानी की पूरी संभावना है. हालांकि राजस्थान के बड़े हिस्से खासतौर पर पश्चिम राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का कहर भी देखने को मिलेगा.

बिना अवरोध के बढ़ रहा मानसून

बता दें कि केरल के रास्ते दक्षिण पश्चिम मानसून ने 26 मई को ही दस्तक दे दी थी. अब मानसून बिना किसी विरोध के अपनी गति से आगे बढ़ रहा है. अभी मानसून की बारिश महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और गुजरात के बड़े हिस्से में हो रही है. इसी प्रकार पूर्वोत्तर भारत में मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड के आलावा अरुणांचल प्रदेश में भी मानसून की बारिश शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों में देश के आधे से अधिक हिस्से को मानसून कवर कर सकता है.

कई राज्यों में जलभराव से परेशानी

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना आदि राज्यों में बुधवार को भारी बारिश हुई थी. इसी प्रकार मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से के अलावा तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण गुजरात में भी भारी बारिश दर्ज हुई है. इसकी वजह से इन राज्यों में जगह जगह जलभराव की स्थिति बन गई. कई जगह तो लोगों के घरों तक में पानी घुस गया. उधर, लक्षद्वीप, दक्षिण तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.