Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब-हरियाणा पानी बवाल के बीच किसानों की Entry, कर दिया ये बड़ा ऐलान

पंजाब-हरियाणा का पानी को लेकर चल रहे विवाद के बीच किसानों ने बड़ा ऐलान कर दिया है। इसी बीच चंडीगढ़ स्थित किसान भवन  से सीनियर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल का बड़ा बयान सामने आया है। किसान नेता राजेवाल ने कहा कि, धान की बुआई पूरी होने के बाद पंजाब के पानी के लिए विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य द्वारा अब तक किए गए सभी जल समझौतों को रद्द करने की मांग करेंगे क्योंकि हर समझौते पर 25 साल बाद फिर से बातचीत हो सकती है। पंजाब सरकार को सभी समझौते रद्द कर पुनर्विचार की मांग करनी चाहिए।

कासिन नेता राजेवाल ने आगे कहा कि हम भावुक लोग हैं और हमने अपने देश में खाद्य संकट को समाप्त करने के लिए अपना सारा पानी मुफ्त में दे दिया है। आज जब राज्य में जल स्तर तेजी से घट रहा है, तब हमारे लोगों के जीवन की एकमात्र उम्मीद यहां के दरिया का पानी ही है। लेकिन दुख की बात यह है कि इस देश में जितनी भी सरकारें रहीं, उन्होंने हमेशा पंजाब के पानी को लूटने के लिए समझौते किए हैं। राजेवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पंजाब के हर घर व हर खेत तक स्वच्छ पेयजल नहरी पानी पहुंचाया जाए तथा आज तक पंजाब से जो मुफ्त पानी लिया गया है उसकी भरपाई भी केंद्र सरकार करे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.