Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम, लोगों के लिए दी यह सौगात

भवानीगढ़/संगरूर : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जनसेवा और स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अपने वादे को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी कड़ी में, संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने गत दिन चन्नो में एक नई, आधुनिक 108 एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। यह एम्बुलैंस भवानीगढ़ से लेकर पटियाला तक के एक बड़े क्षेत्र को कवर करेगी, जिससे आपात स्थिति में हजारों लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी निष्ठा और लगन के साथ लोगों की सेवा में जुटी हुई है। भवानीगढ़-चन्नो क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से एक समर्पित एम्बुलैंस की मांग की जा रही थी, ताकि किसी भी मैडीकल इमरजैंसी या दुर्घटना की घड़ी में लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके और कीमती जानें बचाई जा सकें। अब यह मांग पूरी होने पर मुझे बेहद खुशी है।” उन्होंने बताया कि यह नई एम्बुलैंस न्यूनतम जीवन रक्षक प्रणाली से लैस है, जिसमें ऑक्सीजन, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल की सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं। विधायक भराज ने कहा कि मान सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति ला रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.