Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब वासी सावधान! फिर एक्टिव हुआ काला कच्छा गिरोह…CCTV आई सामने

अमृतसर : पंजाबवासियों के लिए बेहद ही हैरानीजनक खबर सामने आई है। दरअसल, एक बार फिर काले कच्छा गिरोह सक्रिय हो गया है। पंजाब के जिला अमृतसर में काले कच्छा गिरोह द्वारा एक घर पर धावा बोल दिया। जानकारी के मुताबिक, जंडियाला गुरु नजदीक गांव निज्जरपुरा में कल रात एन.पी. आर. आई. के घर पर काला कच्छा गिरोह ने धावा बोल दिया।

इस दौरान गिरोह ने एक लाख रुपये की नकदी, सोने के आभूषण, एलईडी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस अवसर पर गांव निज्जरपुरा के सरपंच जज सिंह तथा सुखविंदर सिंह उर्फ ​​अंग्रेज एनआरआई की रिश्तेदार कुलविंदर कौर ने पत्रकारों को बताया कि उनका परिवार पिछले 10 वर्षों से कनाडा में रह रहा है, लेकिन वे साल दर साल गांव में आते-जाते रहते हैं।

कल रात चोर उनके घर में घुस आए। चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी कर ली है। उन्होंने प्रशासन से चोरों की तलाश कर उनसे सामान बरामद करने की मांग की। इस मौके पर पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि जिस घर में चोरी हुई है उस परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है और चोरों को बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.