Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाली महिलाएं ध्यान दें, आ गई जरूरी खबर

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वाले लोगों, विशेषकर महिलाओं के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, 19 फरवरी को सरकारी बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.पी. आर. टी. सी. ठेका मजदूर यूनियन पंजाब ने 19 तारीख को राज्य के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया है।

इसलिए यदि आप इस दिन कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। यूनियन का कहना है कि पंजाब में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन 8-10 महीने बीत जाने के बाद भी मुफ्त यात्रा सुविधा के लिए पैसे जारी नहीं किए गए हैं।

डिपो अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से कुछ मांगों को मंजूरी दे दी गई है, लेकिन PRTC प्रबंधन जानबूझकर मांगों को नजरअंदाज कर रहा है तथा बार-बार संघर्ष करने को मजबूर कर रहा है, जिसके कारण यूनियन द्वारा उक्त फैसला लिया गया  है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.