Logo
ब्रेकिंग
MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर...
Header Ad

पंजाब में मानसून की Entry के बीच बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों के लिए Alert

पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है और इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रूपनगर जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं शनिवार को राज्य के 14 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि 29 जून को पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिससे साफ है कि आगामी दिनों में बारिश और अधिक सक्रिय हो सकती है।

मानसून ने दी राहत, लेकिन गर्मी अब भी बरकरार
बता दें कि 26 जून को हुई पहली मानसूनी बारिश ने पंजाब के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन बारिश के बाद निकली तेज धूप ने फिर से उमस और गर्मी बढ़ा दी। राज्य के कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

  • अमृतसर: 29.5°C
  • जालंधर (नूरमहल): 29.3°C
  • फिरोजपुर: 29°C
  • फाजिल्का: 28.7°C

वहीं, सबसे अधिक गर्मी फरीदकोट में दर्ज की गई, जहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.