Logo
ब्रेकिंग
Ganaur News: दिल्ली में तैनात शेखपुरा के जवान संदीप की हार्ट अटैक से मौत, आर्मी अस्पताल में चल रहा थ... Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही... Haryana News Faridabad: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर... Kanhaiya Nagar Stabbing Incident: मामूली कहासुनी ने ली युवक की जान, दिल्ली में माचिस के विवाद पर दो ... Monsoon Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा, पंजाब-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी... Indore RTO HSRP Update: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे 75 हजार वाहन, रेड सिग्नल तोड़ा तो भी ब... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के ड्रैगन हाउस होटल में मिले चूहे और सड़े मशरूम; फूड लाइसेंस निलंबित
Header Ad

पंजाब में भारी बारिश,रविवार तक मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें…

पंजाब में सुबह से हो रही तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 9 जिलों में बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार जिला  पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जुलाई तक पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसी तरह 3 जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से किए गए पूर्वानुमान के अनुसार चार जुलाई को पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, मानसा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आंधी-तूफान भी आएगा। वहीं विभाग ने भारी बारिश के दौरान जरूरी काम को छोड़कर घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं आपको बता दें कि उधर, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग क्षेत्र में अचानक बादल फट गया, जिसके बाद वहां भयंकर तबाही का मंजर देखा गया। बादल फटने के कारण पंजरात गांव और करसोग के मेगली गांव में कई घर और वाहन मलबे में दब गए हैं। करसोग बाईपास रोड को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.