Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पंजाब में नीले कार्ड को लेकर बड़ी Update, लाखों लोगों के लिए खुशखबरी

अमृतसर: पंजाब में नीले कार्ड (राशन कार्ड) को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, लाखों पंजाबियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि जिन लोगों के नीले कार्ड काट दिए गए थे, अब वो फिर से एक्टिव हो गए हैं और लोग अब आसानी से राशन डिपुओं से राशन ले सकते हैं। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी।

अरविंद केजरीवाल ने उक्त ऐलान अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ ‘जमाबंदी पोर्टल’ लॉन्च करते समय किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनी, कुछ लोगों ने गड़बड़ करके लाखों नीले कार्ड कटवा दिए थे। लेकिन अब सभी नीले कार्ड दोबारा जोड़ दिए गए हैं। जिनके कार्ड जुड़े हैं, उनके घर सरकार की ओर से एक चिट्ठी भेजी जाएगी और उसके बाद वो राशन ले सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में ‘ईज़ी जमाबंदी पोर्टल’ की शुरुआत किसी क्रांति से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी जब तहसीलदार या पटवारी के पास काम के लिए जाता है तो उसे बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, और कई बार पैसे देने के बावजूद काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज हमने जो काम किया है, वो 75 साल पहले होना चाहिए था।

अब लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग घर बैठे अपनी डीड खुद लिख सकेंगे। यह प्रक्रिया इतनी आसान हो गई है कि आम आदमी भी आसानी से घर से ही रजिस्ट्री करवा सकता है। पहले जिस काम के लिए महीनों लग जाते थे, अब सिर्फ 20 मिनट में रजिस्ट्री मिल जाएगी। इसके साथ केजरीवाल ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब में 19,000 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक इतने बड़े पैमाने पर कभी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। सड़क की क्वालिटी भी बेहतरीन होगी और पहली बार ऐसा हुआ है कि ठेकेदार को 5 साल की गारंटी देनी होगी। अगर सड़क टूटती है या खराब होती है तो ठेकेदार को फ्री में रिपेयर करना पड़ेगा। इससे अब ठेकेदार भी बेहतर काम करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.